Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 29 जुलाई। श्री अग्रवाल युवा मंडल मेडिकल स्टोर एवं एसआरएच मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर के संयुक्त प्रयास से हाथरस शहर एवं जनपदवासियों को रियायती दरों पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 27 जुलाई को अलीगढ़ रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में बताया गया कि इस जनहितकारी पहल के तहत मरीजों को मात्र ₹50 में ओपीडी सुविधा, पैथोलॉजी एवं अन्य जांचों पर 50 प्रतिशत की छूट, दवाइयों पर 20 प्रतिशत की छूट तथा भर्ती (आईपीडी) मरीजों के इलाज पर 30 प्रतिशत तक की छूट प्रदान की जाएगी। इस योजना का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा, जिसके लिए शहर के सात अलग-अलग स्थानों पर पंजीकरण केंद्र बनाए गए हैं। आयोजकों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य सर्व समाज को किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। प्रेस वार्ता में श्री अग्रवाल युवा मंडल मेडिकल स्टोर के अध्यक्ष बृजेश गोयल, महामंत्री अमित गोयल, कोषाध्यक्ष गौरव तायल, पुनीत पोद्दार, शरद अग्रवाल, शशांक अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, राकेश अग्रवाल तथा एसआरएच हॉस्पिटल के डायरेक्टर हर्ष अग्रवाल सहित बोर्ड सदस्य एवं अस्पताल का स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page