हाथरस 29 जुलाई । पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने आज पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित कर आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक प्रार्थना पत्र का गंभीरतापूर्वक अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध विधिक निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की शिकायतों का समाधान शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है तथा किसी भी शिकायत के निस्तारण में लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा शिकायतकर्ताओं को समय पर न्याय दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। पुलिस द्वारा नियमित रूप से आयोजित की जा रही जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना, पुलिस के प्रति जनता का विश्वास मजबूत करना तथा पारदर्शी एवं जवाबदेह पुलिस व्यवस्था को बढ़ावा देना है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
गेहूं बेचने जा रहे युवक से रास्ते
July 29, 2026
घर में घुसकर युवक पर जानलेवा हमला,
July 29, 2026
मुरसान : घर में घुसकर युवक से
July 29, 2026
फर्जी डिग्री और अवैध अस्पताल संचालन के
July 29, 2026
दो मासूम बच्चों से छिना मां का
July 29, 2026
लोकसभा से पारित हुआ एंटी-पेपर लीक बिल
July 29, 2026
कैलोरा-जलेसर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, ईंटों से
July 29, 2026
Weather
Hathras
1:24 am,
Jul 30, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap








