Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 28 जुलाई। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव पुरा कला में मंगलवार को खेत पर गई एक वृद्धा को सांप ने डस लिया। परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, पुरा कला निवासी फूलश्री देवी (70) पत्नी बनवारी लाल मंगलवार को खेतों पर गई थीं। खेत में मूंग की फसल की निराई का काम चल रहा था। इसी दौरान वह खेत में बैठ गईं, तभी अचानक एक सांप निकल आया और उसने फूलश्री देवी को डस लिया। सांप के डसते ही उनकी हालत बिगड़ने लगी। खेत में काम कर रहे लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और वृद्धा को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वृद्धा की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को अपने साथ ले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page