Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 28 जुलाई। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कैलोरा चौराहा-जलेसर मार्ग पर मंगलवार को हुए सड़क हादसे में साइकिल सवार किसान की मौत हो गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से किसान गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, गांव पुन्नेर निवासी शिशुपाल (50) पुत्र ऊदल सिंह खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। मंगलवार को वह किसी कार्य से साइकिल लेकर घर से निकले थे। इसी दौरान कैलोरा चौराहा से जलेसर मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची हाथरस जंक्शन पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतक किसान के परिवार में कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page