Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 28 जुलाई। मालिन गली ओसवाल चौक स्थित धर्म भवन पर बुधवार, 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा। नगर के प्रख्यात विद्वान एवं धर्माचार्य पं. सुरेश चंद्र मिश्र के आवास पर उनके शिष्य-शिष्याओं द्वारा गुरु पूर्णिमा का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि प्रातः 9 बजे से धर्म भवन में कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इस अवसर पर शिष्य-शिष्याओं द्वारा परम पूज्य गुरुदेव स्वर्गीय पं. सुरेश चंद्र मिश्र की भव्य एवं दिव्य छवि चित्र की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जाएगा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रद्धालु गुरु महिमा का स्मरण करते हुए गुरु के प्रति अपनी श्रद्धा एवं समर्पण भाव व्यक्त करेंगे। आयोजन समिति ने सभी शिष्य-शिष्याओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर गुरु कृपा प्राप्त करने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page