
हाथरस 28 जुलाई। फरार एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हाथरस गेट पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में मुखबिर की सूचना पर की गई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आकाश पुत्र चरन सिंह, निवासी नगला अलगर्जी, थाना हाथरस गेट, जनपद हाथरस के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया गया। इस संबंध में थाना हाथरस गेट पर मु0अ0सं0 332/26 के तहत धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।







