Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 28 जुलाई। मेरा युवा भारत केंद्र (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) हाथरस द्वारा ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के अंतर्गत जनपद के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं से 30 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला युवा अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में आठ विधाओं को शामिल किया गया है। इनमें गायन एवं रैप, नृत्य, स्लैम पोएट्री, नुक्कड़ नाटक, शॉर्ट फिल्म/रील मेकिंग, पेंटिंग, वाद-विवाद तथा ‘नशा मुक्त भारत’ विषय पर नारा लेखन प्रतियोगिता शामिल हैं। इच्छुक युवा MY BHARAT पोर्टल पर ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद हाथरस के लिए अपना ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक रामवीर शर्मा ने बताया कि पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी प्रतियोगिताओं का जिला स्तरीय आयोजन संबंधित विधाओं के अनुसार कराया जाएगा। जिला स्तर पर विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय विजेताओं को लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। वहीं राज्य स्तर पर चयनित प्रतिभागी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय  तियोगिता में जनपद एवं उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। मेरा युवा भारत केंद्र ने अधिक से अधिक युवाओं से इस अभियान में भाग लेकर नशा मुक्त समाज के निर्माण और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page