
हाथरस 27 जुलाई। कोतवाली सदर क्षेत्र में 17 वर्षीय दलित किशोरी से छेड़खानी, जातिसूचक गालियां देने और धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी रिजवान उर्फ नहना को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई। घटना 20 जुलाई की सुबह की बताई जा रही है, जब किशोरी कंप्यूटर कोचिंग जा रही थी। रास्ते में जलेसर रोड स्थित कॉलोनी में पड़ोस में रहने वाले रिजवान ने उसे रोका, हाथ पकड़ा और अश्लील बातें कीं; विरोध करने पर गाली-गलौज की और उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी।








