हाथरस (मुरसान) 27 जुलाई। कस्बा मुरसान में पैंठ रेलवे फाटक के पास मथुरा-बरेली मार्ग पर आज तड़के मैदा से भरा एक ट्रक आगे का टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक में लदे करीब 515 कट्टे मैदा सड़क पर बिखर गए। गनीमत रही कि उस समय सड़क पर कोई राहगीर या अन्य वाहन ट्रक की चपेट में नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। ट्रक चालक अय्याज अली निवासी गाजीपुर मुगल, जनपद पीलीभीत ने बताया कि वह अपने परिचालक बिन्दु अली के साथ रविवार शाम करीब छह बजे पीलीभीत से 515 कट्टे मैदा लेकर मथुरा की गल्ला मंडी के लिए रवाना हुआ था। आज सुबह करीब चार बजे जैसे ही ट्रक मुरसान के पैंठ रेलवे फाटक के पास पहुंचा, तभी चालक की ओर का आगे का टायर अचानक फट गया। टायर फटते ही चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और ट्रक सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मैदा के सैकड़ों कट्टे सड़क पर बिखर गए। ट्रक पलटने से मथुरा-बरेली मार्ग पर करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। इस दौरान कुछ वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला गया। स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर बिखरे मैदा के कट्टों को किनारे कराया गया, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका। सूचना मिलने पर मौके पर क्रेन मंगाकर पलटे ट्रक को सीधा कराया गया। इसके बाद मैदा के कट्टों को ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादकर मथुरा के लिए रवाना किया गया। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे चालक, परिचालक और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस जागृति ने बच्चों
July 27, 2026
तालाब ओवर ब्रिज पर स्कूटी सवार छात्रा
July 27, 2026
सोमवार (27/07/20206) दर्शन माता तारागढ़ वाली देवी,
July 27, 2026
हाथ-मुंह धोते समय ट्रांसफार्मर की चपेट में
July 27, 2026
मुरसान : घर में घुसकर मारपीट का
July 27, 2026
मुरसान : तेज रफ्तार बाइक की टक्कर
July 27, 2026
मुरसान : टायर फटने से मैदा से
July 27, 2026
Weather
Hathras
12:29 am,
Jul 28, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap








