Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 27 जुलाई। क्षेत्र के गांव लुहेटा खुर्द में घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित रवीकान्त उपाध्याय निवासी लुहेटा खुर्द ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 4 जुलाई की रात करीब 8 बजे वह अपने प्लॉट से पशुओं को बांधकर घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही राहुल और सचिन ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। रवीकान्त के अनुसार, घर पहुंचने के बाद आरोपी सचिन ने आवाज लगाकर गिरीश, श्यामवीर और दिलीप को बुला लिया। इसके बाद सभी आरोपी एकराय होकर सरिया, लाठी-डंडे लेकर उनके घर में घुस आए। विरोध करने पर सभी ने मिलकर उनके साथ मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page