
हाथरस 26 जुलाई। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के एक गांव में रविवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां महिला का शव घर के अंदर बिस्तर पर पड़ा मिला। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर ही महिला की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।





