Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 26 जुलाई। हाथरस गेट थाना क्षेत्र स्थित कैला फार्म हाउस में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह के दौरान जेब से रुपये चोरी करने वाले एक युवक को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। थाना हाथरस गेट में दी गई तहरीर में गौरीशंकर पुत्र राममूर्ति लाल निवासी बिजौरिया, नवाबगंज (जिला बरेली) ने बताया कि वह 25 जुलाई को सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने कैला फार्म हाउस आए थे। दोपहर के समय जब वह पंडाल में भोजन कर रहे थे, तभी किसी ने उनकी जेब से ₹2,500 निकाल लिए। पीड़ित को जैसे ही रुपये चोरी होने का एहसास हुआ, उन्होंने अपने भाई हेमेंद्र कुमार की मदद से संदिग्ध युवक को मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी किए गए ₹2,500 बरामद हो गए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राशिद निवासी धमेडा अड्डा, नई बस्ती, थाना कोतवाली नगर, जनपद बुलंदशहर बताया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page