Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 26 जुलाई । उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। कार्यक्रम में श्री रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो मंजु वर्मा सहित महाविद्यालय की शिक्षिकाओं को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत कैशलेस चिकित्सा डमी कार्ड वितरित किए गए। इस अवसर पर सिकन्द्राराऊ विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा, नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी, अपर जिलाधिकारी तथा योजना की नोडल अधिकारी डॉ मृदुला गौतम की उपस्थिति में प्राचार्या प्रो मंजु वर्मा के साथ प्रो कुसुम लता शर्मा, प्रो मधु, डॉ रंजना प्रकाश, डॉ शशि कुमारी, कु नाहिद बी, डॉ प्रियंका सरोज एवं डॉ रेनू सिंह को प्रतीकात्मक रूप से कैशलेस चिकित्सा डमी कार्ड प्रदान किए गए। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का उद्देश्य उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों एवं कर्मचारियों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करना है। योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस उपचार की सुविधा मिलेगी, जिससे उन्हें गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं सुलभ होंगी और आकस्मिक परिस्थितियों में आर्थिक राहत भी प्राप्त होगी। महाविद्यालय परिवार ने प्रदेश सरकार की इस पहल का स्वागत करते हुए इसे शिक्षकों के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों ने योजना का लाभ मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसे शिक्षक कल्याण की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया। इस संबंध में जानकारी प्रतिवेदन समिति प्रभारी कु नेहा यादव एवं डॉ प्रियंका सरोज द्वारा उपलब्ध कराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page