Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 26 जुलाई। समस्त शिष्य परिवार के तत्वावधान में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का भव्य एवं दिव्य आयोजन बुधवार, 29 जुलाई को टालीवाल धर्मशाला, चामड़ गेट, हाथरस में आयोजित किया जाएगा। यह महोत्सव स्वर्गीय आचार्य पंडित श्री सुरेश चन्द्र जी गौड़ की पावन स्मृति एवं दिव्य आशीर्वाद को समर्पित होगा। आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं शिष्यों के हाथरस पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। महोत्सव में आचार्य श्री सीपू जी महाराज के पावन सान्निध्य में गुरु पूजन, गुरुदीक्षा एवं आध्यात्मिक प्रवचनों का आयोजन होगा। आयोजकों के अनुसार भारत के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों से भी आचार्य श्री सीपू जी महाराज के शिष्य, भक्त एवं श्रद्धालु इस आध्यात्मिक आयोजन में भाग लेने पहुंचेंगे। श्रद्धालु गुरु पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे तथा सनातन गुरु-शिष्य परंपरा के इस पावन पर्व में सहभागी बनेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 5:30 बजे ठाकुर जी के पंचामृत अभिषेक के साथ होगा। इसके पश्चात प्रातः 8:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक गुरु पूजन एवं गुरुदीक्षा समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक मार्गदर्शन एवं गुरु कृपा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। समस्त शिष्य परिवार ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपने परिवार सहित टालीवाल धर्मशाला, चामड़ गेट, हाथरस में आयोजित इस भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव में सहभागिता कर गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करें और भारतीय आध्यात्मिक परंपरा के इस पावन उत्सव का हिस्सा बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page