Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 25 जुलाई। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) के अधिशासी अभियंता ने माह जुलाई में अधिक से अधिक राजस्व वसूली और लंबित कार्यों के समयबद्ध निस्तारण को लेकर महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार 26 जुलाई (रविवार) को विद्युत नगरीय वितरण खंड के अंतर्गत सभी खंड एवं उपखंड कार्यालयों के साथ-साथ सभी राजस्व संग्रह केंद्र सामान्य कार्य दिवस की तरह खुले रहेंगे। अधिशासी अभियंता द्वारा जारी कार्यालय ज्ञापन में कहा गया है कि निगम हित और राजस्व वसूली को गति देने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। रविवार को भी सभी कार्यालयों में नियमित रूप से कार्य होगा और उपभोक्ता अपने बिजली बिल जमा कराने सहित अन्य आवश्यक कार्य करा सकेंगे। इस संबंध में जारी आदेश की प्रतिलिपि अधीक्षण अभियंता, दोनों नगरीय वितरण उपखंड अधिकारियों, लेखाकार (राजस्व), मुख्य रोकड़िया (राजस्व) सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई एवं अनुपालन के लिए भेज दी गई है। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपने लंबित बिजली बिलों का समय पर भुगतान करें, ताकि विलंब शुल्क और अन्य असुविधाओं से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page