Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 25 जुलाई। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के जलेसर सासनी मार्ग स्थित गाँव महौखास में गत रात्रि को अज्ञात चोरो ने गांव के बाहर स्थापित किए गए ढाई सौ के.वी.के विद्युत परावर्तक ट्रांसफार्मर तीन दिनों पहले दिन बाइस जुलाई बुधवार की रात्रि को निशाना बनाया।विद्युत उपकेन्द्र महौखास से गांव महौं खास के लिए ढाई सौ के.वी.विद्युत परावर्तक ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति प्रदान की जाती है।ढाई सौ के.वी.विद्युत परावर्तक ट्रांसफार्मर को गिराकर ट्रांसफार्मर में से अज्ञात चोर काॅपर व आयल  चोरी कर ले गए।विद्युत परावर्तक ट्रांसफार्मर से आयल व काॅपर चोरी कर ले जाने के बाद परावर्तक को सड़क के किनारे खेत में ही फेंककर भाग गए।विद्युत परावर्तक से आयल व काॅपर चोरी हो जाने के बाद से गांव की विद्युत आपूर्ति भी ठप्प हो गई थी।गांव महौखास के जलेसर-सासनी मार्ग स्थित बाहरी इलाके गांव के अंतिम छोर पर विद्युत उपकेन्द्र के द्वारा ग्रामीणों को विद्युत आपूर्ति प्रदान करने के लिए स्थापित कराए गए विद्युत परावर्तक ट्रांसफार्मर को अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए निशाना बना दिया।अज्ञात चोरो ने विद्युत ट्रांसफार्मर को काट के ट्रांसफार्मर में से कॉपर और तेल निकाल ले गए।विद्युत परावर्तक में हुई चोरी की घटना के बाद ग्रामीण रात व दिन उमस भरी गर्मी में परेशान दिखाई दिए।साथ ही विद्युत परावर्तक नही होने से गुरूवार तेइस जुलाई को गाँव मे अंधेरा रहने के कारण लोग गर्मी से परेशान रहे।विद्युत ट्रांसफार्मर बीच मुख्य बाजार में जलेसर मार्ग पर ऑन रोड रखा हुआ है।विद्युत परावर्तक के पास में ही पंजाब नेशनल बैंक की शाखा भी स्थापित है।यहां पर सुबह से लेकर शाम व रात में भी चौकीदार रहते है साथ ही कैशोपुर हाथरस जंक्शन पुलिस भी रहती है।उसके बाद भी इतनी विद्युत परावर्तक से आयल व काॅपर चोरी की इतनी बड़ी घटना घट गई।जिससे ग्रामीण उपभोक्ताओ मे भय और आक्रोश व्याप्त है।विद्युत परावर्तक से आयल व काॅपर का सामान चोरी हो जाने के बाद गांव में विद्युत आपूर्ति नही हो पाने की वजह से गांव के बाजार में व्यापारियों का व्यापार कारोबार प्रभावित होता रहा।विद्युत आपूर्ति नही होने की वजह से गांव के ग्रामीण महिला पुरूष के अलावा विभिन्न आयु उम्र वर्ग के लोग पानी के लिए सुबह से सरकारी नलों का सहारा ले रहे है।व्यापार मंडल अध्य्क्ष सचिन वार्ष्णेय और समस्त व्यापरियो ने इस घटना की घोर निंदा की।विद्युत परार्वतक से ऑयल व कॉपर चोरी हो जाने की घटना के बाद गांव के व्यापार मंडल के अध्यक्ष सचिन वार्ष्णेय ने गुरूवार तेइस जुलाई को सुबह तत्काल विद्युत उपकेन्द्र पर तैनात कार्ति विद्युत कर्मचारियों को दी।विद्युत विभाग के कर्मचारियो ने तत्काल तेइस जुलाई की सुबह पहुंचकर घटना स्थल पर पहुंचकर ढाई सौ के.वी.के विद्युत परावर्तक को क्षतिग्रस्त दिखाई देने के बाद तत्काल विद्युत उपकेन्द्र पर तैनात कार्यरत अवर अभियंता के द्वारा शुक्रवार को तत्काल विद्युत उपकेन्द्र ओढपुरा सहायक अधीक्षण अभियंता कार्यालय से नया विद्युत परावर्तक ट्रांसफार्मर मंगवाए जाने के बाद विद्युत संविदा कर्मियो लाइन मैन के माध्यम से विद्युत परावर्तक को स्थापित कराकर आपूर्ति बहाल कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page