Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 25 जुलाई। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दौरान जनपद से होकर गुजरने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अलीगढ़ रोड स्थित केला फार्म हाउस के मीटिंग हॉल में सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सांसद एवं जनप्रतिनिधियों ने विशेष रूप से महिला कांवड़ियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी कांवड़ शिविरों, सार्वजनिक शौचालयों एवं प्रमुख स्थानों पर हेल्पलाइन नंबरों के पोस्टर लगाने, स्वच्छता बनाए रखने तथा पेयजल, प्रकाश और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

जिलाधिकारी अतुल वत्स ने बताया कि अलीगढ़-आगरा एवं कासगंज-मथुरा मार्ग जनपद के प्रमुख कांवड़ मार्ग हैं, जहां इस वर्ष 32 कांवड़ सेवा शिविरों को अनुमति दी गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विद्युत पोलों को सुरक्षित किया गया है, ब्लैक स्पॉट पर हाईमास्ट लाइटें लगाई गई हैं, सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं तथा कंट्रोल रूम के माध्यम से 24 घंटे निगरानी की जाएगी। मार्गों से अतिक्रमण हटाने के साथ स्वास्थ्य सेवाओं के लिए शिविरों पर स्वास्थ्य कर्मियों एवं एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की गई है।

पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की जोन एवं सेक्टरवार तैनाती की गई है। प्रमुख मार्गों पर लगातार गश्त, आवश्यकता अनुसार बैरिकेडिंग तथा प्रमुख मंदिरों एवं संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित एवं निर्बाध रूप से अपनी यात्रा पूरी कर सकें। बैठक में विधायक सदर अंजुला सिंह माहौर, विधायक सिकंद्राराऊ वीरेंद्र सिंह राणा, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अपर पुलिस अधीक्षक, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Next News :-सदर विधायक ने दिया पीड़ित परिवार को दी आर्थिक सहायता, डीएम व एसपी बोले शासन पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ है खड़ा

Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page