
हाथरस 12 अगस्त। कोतवाली सासनी क्षेत्र की सब्जी मंडी से बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लुटसान थाना सासनी निवासी शिवकुमार आजाद पुत्र वालकिशन ने पुलिस को बताया कि 5 अगस्त की सुबह करीब छह बजे वह सासनी सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने गया था। उसने अपनी बाइक मंडी के बाहर खड़ी कर दी थी। करीब आठ बजे वापस लौटने पर बाइक मौके से गायब मिली। काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चला। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।









