Hamara Hathras

Latest News

हाथरस/सहपऊ 24 जुलाई। थाना सहपऊ क्षेत्र के एक गांव में खेत पर फसल बोने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान एक पक्ष ने लोहे की पत्ती, गड़ासा और अवैध हथियारों के बल पर हमला कर मारपीट की। पीड़ित की तहरीर पर थाना सहपऊ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, गुरुवार शाम वह अपने खेत में बाजरा बो रहा था। इसी दौरान मौके पर कानूनगो पहुंचे। बताया गया कि जिस खेत को लेकर न्यायालय में वाद विचाराधीन है, उसमें पहले से बाजरा और ढैंचा की फसल खड़ी है। आरोप है कि कानूनगो ने विपक्षी पक्ष के संतोष, हरीश्याम, शिवकुमार, विनीत और प्रेमदत्त निवासी करकौली को जमीन जोतने के लिए बुलाया। पीड़ित के अनुसार, जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते लात-घूंसों व डंडों से मारपीट करने लगे। आरोप है कि उसकी गर्दन पर लोहे की पत्ती से हमला किया गया। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि बीच-बचाव करने पहुंची उसकी बहन के साथ आरोपितों ने अभद्रता करते हुए खींचतान की, जिससे उसके कपड़े फट गए। साथ ही हरीश्याम ने उसकी गर्दन पर गड़ासे से वार कर दिया। पीड़ित की मां के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित का कहना है कि घटना के दौरान विनीत के हाथ में राइफल और शिवकुमार के हाथ में तमंचा था। मारपीट के बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना सहपऊ पुलिस ने संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page