सिकन्दराराऊ (हसायन) 24 जुलाई। विकासखंड क्षेत्र के पूर्वोत्तर मथुरा कासगंज रेलखंड पथमार्ग पर स्थापित रति का नगला रेलवे स्टेशन से जुडे क्षेत्रीय वाशिंदो के लिए एक महत्वपूर्ण एवं सकारात्मक समाचार है।पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल के द्वारा रति का नगला स्थित रेलवे समपार संख्या दो सौ अठ्ठासी पर रेलवे ओवर ब्रिज आर.ओ.बी.अथवा लिमिटेड हाइट सबवे एल. एच. एस.के निर्माण की पहल किए जाने पर रेलवे कार्यालय इज्जतनगर के मंडल प्रबंधक ने समपार रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज व लिमिटेड हाइट सववे के निर्माण कार्य कराए जाने से पूर्व व्यवहार्यता फैसेबिलिटी का परीक्षण कराने का निर्णय लिया गया है।पूर्वोत्तर रेलवे के कार्यालय मंडल प्रबंधक/इंजीनियरिंग इज्जतनगर से जारी पत्र संख्या इ/562/सी.पी.जी. आर.ए.एम./इ-4 के माध्यम से कस्बा के मोहल्ला अहीरान स्थित निवासी अधिवक्ता पुष्पेन्द्र वीर प्रताप सिंह सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के द्वारा उठाए गए जनहित के मुद्दे पर संज्ञान लेते हुए रेलवे प्रशासन के ए.जी.एम.विनोद कुमार शुक्ला ने पत्र भेजकर अवगत कराया पूर्वोत्तर रेलखंड रेलवे समपार रेलवे फाटक संख्या दो सौ अठ्ठासी पर आर.ओ.बी. व एल.एच.एस. के निर्माण की व्यवहार्यता के लिए सीनियर सेक्शन इंजीनियर हाथरस सिटी के अनुभाग के सर्वे कराए जाने का निर्णय लिया है।व्यवहार्यता रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।यदि यह परियोजना व्यवहार्य पाई जाती है,तो रति का नगला,हसायन एवं आसपास के क्षेत्रों के हजारों वाशिदों के अलावा व्यापारियों, छात्र छात्राओ,किसानों को रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी।साथ ही आवागमन अधिक सुरक्षित,सुगम एवं तेज होगा।रेलवे ओबर ब्रिज बनने के बाद से क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी।क्षेत्रवासियों ने रेलवे प्रशासन के इस निर्णय का स्वागत करते हुए आशा व्यक्त की है कि सर्वेक्षण शीघ्र पूरा कर आवश्यक स्वीकृतियों के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ करने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
सोमवार (07/09/26) दर्शन माँ बौहरे वाली देवी, मुरसान गेट हाथरस
September 7, 2026
सोमवार (07/09/26) दर्शन माँ चामुंडा देवी, चावड गेट हाथरस
September 7, 2026
Related Posts
Recent Posts
सोमवार दर्शन (07/09/26) श्री गोपेश्वर महादेव, बागला
September 7, 2026
सोमवार (07/09/26) दर्शन माँ बौहरे वाली देवी,
September 7, 2026
सोमवार (07/09/26) दर्शन माँ चामुंडा देवी, चावड
September 7, 2026
मौत के बाद भी नहीं मिल रही
September 7, 2026
आठ लाख का दहेज देने के बाद
September 7, 2026
शादी में 10 लाख खर्च के बाद
September 7, 2026
बेटे-बहू पर माता-पिता से मारपीट का आरोप,
September 7, 2026
Weather
Hathras
4:18 pm,
Sep 8, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap











