Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 12 अगस्त। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़ और लूटपाट का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने पूर्व में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके चलते वह जिला कारागार अलीगढ़ में निरुद्ध रहा था। बाद में किसी विवाद की आशंका के चलते वह बल्लभगढ़ में मजदूरी करने चला गया था। 26 फरवरी को होली मनाने के लिए गांव आया था। आरोप है कि उसी दिन शाम करीब सात बजे वह अपने परिवार के साथ घर पर खाना खा रहा था। इसी दौरान गांव के छह नामजद आरोपी लाठी-डंडे लेकर उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि पीड़ित को बचाने पहुंची उसकी पत्नी और मां के साथ भी आरोपियों ने मारपीट एवं छेड़छाड़ की। इसके बाद आरोपी पीड़ित की मां के सोने के कुंडल और उसके पिता की जेब से 7,500 रुपये निकालकर ले गए। जाते समय आरोपियों ने धमकी भी दी। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page