Hamara Hathras

Latest News

हाथरस/लखनऊ 23 जुलाई। राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड के सदस्य सागर शर्मा ने 21 जुलाई  को उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य से शिष्टाचार भेंट कर प्रदेश के दिव्यांगजनों के कल्याण एवं सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। भेंट के दौरान दिव्यांगजनों के अधिकारों की प्रभावी सुरक्षा, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, सरकारी कार्यालयों एवं सार्वजनिक भवनों को दिव्यांगजन-अनुकूल (सुगम) बनाए जाने सहित कई अहम मुद्दों पर सकारात्मक एवं सार्थक संवाद हुआ। सागर शर्मा ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में दिव्यांगजनों को आने वाली समस्याओं से उपमुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए उनके शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया। साथ ही दिव्यांगजन सशक्तिकरण को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण सुझाव भी प्रस्तुत किए।

उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने सभी विषयों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों के माध्यम से आवश्यक एवं सकारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने दिव्यांगजनों के हितों की रक्षा एवं उनके जीवन को अधिक सुगम बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई। भेंट के उपरांत राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड के सदस्य सागर शर्मा ने उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के आत्मीय स्नेह, मार्गदर्शन एवं बहुमूल्य समय के लिए उनका हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page