Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 23 जुलाई। रोटरी क्लब ऑफ गोल्ड के तत्वावधान में अध्यक्ष रो वी के शर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को लाडपुर स्थित माणिक चंद इंटर कॉलेज के विशाल प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए बॉटल पॉम, अशोक एवं चंपा सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए।इस अवसर पर चार्टर अध्यक्ष रो. ब्रजमोहन शर्मा, क्लब ट्रेनर रो ओपी सलूजा, उपाध्यक्ष रो विजय कृष्ण गर्ग, पूर्व अध्यक्ष विनय खंडेलवाल, राजकुमार अग्रवाल (घी वाले), ऋषि कुमार बंसल, उपाध्यक्ष रो आरसी नरूला तथा पूर्व अध्यक्ष रो गुलशन अरोरा सहित क्लब के अनेक सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सत्यनारायण, शिक्षक श्री ऋषि वाष्णेय एवं अन्य शिक्षकों की उपस्थिति में लगभग 750 छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की। छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चार्टर अध्यक्ष रो. ब्रजमोहन शर्मा, क्लब ट्रेनर रो ओपी सलूजा, रो विजय कृष्ण गर्ग, अध्यक्ष रो वीके शर्मा तथा प्रधानाचार्य श्री सत्यनारायण ने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। इस दौरान रोटरी क्लब ऑफ हाथरस गोल्ड के अध्यक्ष रो वीके शर्मा ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बैठने के लिए फर्श मैटिंग उपलब्ध कराने तथा विद्यालय में 12 सीलिंग फैन लगवाने की घोषणा भी की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसके बाद सभी के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई।

इसी क्रम में रोटरी क्लब ऑफ हाथरस गोल्ड द्वारा रो. डॉ. लक्ष्मीपति सेकसरिया के निर्देशन में अपना घर आश्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 22 मंदबुद्धि प्रभुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क होम्योपैथिक दवाएं वितरित की गईं। इसके अलावा 40 अन्य प्रभुओं को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से आयरन सहित आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं। डॉ. लक्ष्मीपति सेकसरिया ने आश्रम के प्रभुओं के बीच 14 किलोग्राम आम भी वितरित किए।डॉ. लक्ष्मीपति सेकसरिया ने बताया कि रोटरी क्लब के माध्यम से समय-समय पर मातृछाया साधना केंद्र, संस्कृत ब्रह्मचर्य आश्रम एवं अपना घर आश्रम में प्रभुओं, विद्यार्थियों एवं अनाथ बच्चों के लिए स्वास्थ्य शिविर और सेवा कार्य आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि समाज सेवा और जरूरतमंदों की सहायता ही रोटरी का मुख्य उद्देश्य है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page