Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 22 जुलाई। दिल्ली के जंतर-मंतर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ कथित धक्का-मुक्की और छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज के विरोध में समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी ने कस्बे में जुलूस निकाला। आज प्रदेश सचिव साकेत कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और तहसील पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम नायब तहसीलदार वैष्णवी शर्मा को ज्ञापन सौंपा। सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव साकेत कुमार राहुल ने कहा कि जंतर-मंतर पर अखिलेश यादव के साथ हुई धक्का-मुक्की और छात्र-छात्राओं पर बेरहमी से लाठीचार्ज के विरोध में सपा लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिल्ली जाने से रोककर लोकतंत्र की आवाज दबाने और लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर रही है। ज्ञापन में जंतर-मंतर पर छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज करने वाले जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। सपा नेताओं ने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक को शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार देता है। ऐसे में प्रदर्शनकारियों के साथ बल प्रयोग करना लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है। जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। तहसील परिसर में भी सपा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। इस प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page