सादाबाद 22 जुलाई। क्षेत्र के गांव ऊंचागांव से 13 जुलाई को लापता हुआ 17 वर्षीय छात्र शिवा सकुशल बरामद हो गया। हाईस्कूल का छात्र शिवा मथुरा जनपद के राया क्षेत्र से मिला। पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत उसे परिवार को सौंप दिया। उसकी तलाश के लिए परिवार ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिंहा के निर्देश पर पुलिस टीम शिवा की तलाश में जुटी थी। मंगलवार को सूचना मिली कि शिवा को मथुरा के राया क्षेत्र में देखा गया है। सूचना पर पुलिस टीम परिजनों के साथ मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की। कुछ ही देर में शिवा को सकुशल बरामद कर लिया गया। पूछताछ में शिवा ने बताया कि घर से निकलने के बाद वह आगरा और मथुरा होते हुए खाटू श्याम (जयपुर), दिल्ली और मुंबई तक पहुंच गया था। मुंबई में उसने एक होटल में लगभग तीन दिन तक काम भी किया। इसके बाद वह वापस मथुरा आया और राया क्षेत्र में रुका था। इसी दौरान गांव के एक व्यक्ति ने उसे पहचान लिया और सादाबाद पुलिस तथा उसके परिवार को सूचना दी। पुलिस शिवा को परिजनों के साथ सादाबाद कोतवाली ले आई, जहां उससे पूछताछ की गई। मंगलवार देर रात आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने किशोर को उसके पिता और परिवार के अन्य सदस्यों को सौंप दिया। आठ दिन बाद शिवा के सकुशल घर लौटने से परिवार में संतोष का माहौल है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
खेत की कहासुनी बनी मारपीट की वजह,
July 22, 2026
सासनी में बेटी को लेकर विवाद, बेटी
July 22, 2026
हाथरस जंक्शन में दो पक्षों के बीच
July 22, 2026
सर्विस इंजीनियरों पर हमला, एसी ठीक करने
July 22, 2026
पत्नी से विवाद के बाद युवक ने
July 22, 2026
हाथरस गेट पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी
July 22, 2026
Weather
Hathras
3:13 am,
Jul 23, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






