Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 22 जुलाई। क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरामई की प्रधान शशि चौधरी को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। इस मामले में सादाबाद पुलिस ने 40 दिन खेड़ा बरामई निवासी लाखन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रधान शशि चौधरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि यह घटना 13 जून की सुबह करीब 11:43 बजे हुई। उनके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई, जिसमें आरोपी ने उनसे आधार कार्ड काटे जाने को लेकर सवाल किया। प्रधान ने स्पष्ट किया कि उनके पास आधार कार्ड से संबंधित कोई अधिकार या कार्य नहीं है। आरोप है कि इस स्पष्टीकरण के बाद आरोपी ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने कथित तौर पर कहा कि वह ‘छह की छह गोलियां निकाल देगा’ और ‘जहां चाहें वहां देख लेगा’। उसने यह भी धमकी दी कि ‘चार महीने का समय है, प्रधानी चुपचाप छोड़ दे, नहीं तो ऊपर उड़ा देगा’। प्रधान ने अपनी तहरीर में यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी उनके पति मुकेश कुमार के फेसबुक अकाउंट पर भी लगातार गलत टिप्पणियां कर रहा है। प्रधान की शिकायत के आधार पर सादाबाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page