सिकन्दराराऊ 22 जुलाई। आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में तथा संयुक्त आबकारी आयुक्त, आगरा जोन, आगरा एवं उप आबकारी आयुक्त, अलीगढ़ प्रभार के निर्देशानुसार जिला आबकारी अधिकारी के कुशल मार्गदर्शन में मंगलवार, 22 जुलाई को जनपद में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के तहत क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक ने अपनी टीम के साथ देशी शराब एवं कंपोजिट शॉप की फुटकर दुकानों का आकस्मिक एवं सघन निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों में उपलब्ध मदिरा स्टॉक का भौतिक सत्यापन कर मिलान किया गया। साथ ही रैंडम आधार पर शराब की बोतलों पर लगे QR कोड को एक्साइज ऐप के माध्यम से स्कैन कर उनकी प्रामाणिकता की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान सभी विक्रेताओं को निर्देश दिए गए कि वे POS मशीन के माध्यम से प्रत्येक बोतल को 100 प्रतिशत स्कैन कर ही बिक्री करें, जिससे बिक्री प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी बनी रहे और अवैध शराब की रोकथाम सुनिश्चित हो सके। इसके अतिरिक्त आबकारी टीम ने नाई नगला तहार गांव में दबिश देकर अवैध शराब के संबंध में जांच-पड़ताल की। वहीं सिकन्दराराऊ स्थित विभिन्न ढाबों पर भी सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई और आवश्यक जांच की गई। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए इस प्रकार के औचक निरीक्षण और प्रवर्तन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
श्री बजरंग इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
September 6, 2026
Related Posts
Recent Posts
श्री बजरंग इंटर कॉलेज में धूमधाम से
September 6, 2026
घरों के बाहर खेल रहे चार बच्चों
September 6, 2026
बारिश के बीच समरसेबल का स्टार्टर छूते
September 6, 2026
रविवार (06/09/26) दर्शन श्री छोटेलाल भैरव जी
September 6, 2026
रविवार (06/09/26) दर्शन श्री भैरवनाथ जी महाराज,
September 6, 2026
मेला कार्यक्रमों के लिए बजट पूर्व की
September 6, 2026
सठिया में आवारा कुत्तों का आतंक, चार
September 6, 2026
Weather
Hathras
9:20 am,
Sep 7, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap













