Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 22 जुलाई। कस्बा व देहात क्षेत्र में अप्रशिक्षित स्तर के झोलाछाप चिकित्सक व पैथोलाॅजी लैब संचालकों का मकडजाल बिछा हुआ है।स्वास्थ्य विभाग के द्वारा की जा रही ताबडतोड छापामार कार्रवाई के बाद भी अप्रशिक्षित स्तर के झोलाछाप चिकित्सक व पैथौलॉजी लैब का प्रकोप लगातार बढता ही जा रहा है।कस्बा में बुधवार बाइस जुलाई की शाम छह बजे के करीब जिला स्तर पर प्राप्त हुई सूचना शिकायत के आधार पर जिला स्तरीय स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की टीम के साथ पुरदिलनगर मार्ग स्थित एक प्राइवेट स्तर के अप्रशिक्षित झोलाछाप हॉस्पीटल पर छापामार कार्रवाई किए जाने से कस्बा में हडकंप मच गया।स्वास्थ्य विभाग की छापामार कार्रवाई टीम के आते ही कस्बा के अवैध अप्रशिक्षित क्लीनिक,पैथौलॉजी लैब के अलावा झोलाछाप चिकित्सक व अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालक प्रतिष्ठान बंद कर इधर उधर खिसक गए।बाइस जुलाई दिन बुधवार की शाम छह बजे जिला स्तर से जिलाधिकारी के दिशा निर्देशन में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.वेदप्रकाश के दिशा निर्देश पर डिप्टी सीएमओ डॉ.एमआई आलम के द्वारा छापामार कार्रवाई कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी ङॉ.वरूण चौधरी व अन्य स्वास्थ्य कर्मियो के साथ पुरदिलनगर मार्ग स्थित श्री बांके बिहारी हॉस्पीटल पर पहुंचकर छापामार कार्रवाई की।छापामार कार्रवाई के दौरान स्वास्थ्य टीम को कोई भी प्रशिक्षित कर्मचारी व चिकित्सक मौके पर मौजूद दिखाई नही मिले।स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा श्री बांके बिहारी हॉस्पीटल में विभिन्न प्रकार के रोग से पीडित रोग ग्रस्त उपचार करा रहे मरीजों को एम्बूलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के लिए भेजा गया।कस्बा में डिप्टी सीएमओ के द्वारा सोलह दिनो पहले छह जुलाई को अप्रशिक्षित स्तर के झोलाछाप चिकित्सक एवं एक प्राइवेट स्तर के हॉस्पीटल पर छपामार कार्रवाई कर नोटिस दिए गए थे।स्वास्थ्य विभाग के द्वारा दिए गए नोटिस के बाद भी हॉस्पीटल संचालक व अन्य अप्रशिक्षित झोलाछाप चिकित्सको के द्वारा कोई भी जबाब नही दिए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कोई कार्रवाई नही किए जाने के बाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी उक्त हॉस्पीटल के अलावा अवैध अप्रशिक्षित स्तर के झोलाछाप चिकित्सकों के अलावा अवैध पैथॉलौजी लैब कस्बा के विभिन्न गली मुहल्लों व बाजार खुलेआम जनमानस के स्वास्थ्य से खिलावड कर रहे है।इस संबंध में डिप्टी सीएमओ डॉ.एम.आई.आलम ने बताया कि जिला स्तर से छापामार कार्रवाई किए जाने के निर्देश मिलने पर बांके बिहारी हॉस्पीटल पर छापामार कार्रवाई की गई है।व सीएचसी प्रभारी डॉ.वरूण चौधरी ने बताया जिलास्तर से आई स्वास्थ्य विभाग की छापामार टीम के द्वारा पुरदिलनगर मार्ग स्थित बांके बिहारी हॉस्पीटल पर छापामार कार्रवाई किए जाने की जानकारी देकर मुझे अवगत कराया गया।छापामार कार्रवाई के दौरान कोई भी प्रशिक्षित चिकित्सक व कर्मी मौजूद नही दिखाई दिए जाने पर उपचार करा रहे मरीजों को एम्बूलेस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजकर हॉस्पीटल पर मौजूद युवक को नोटिस दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page