Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 22 जुलाई। जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशन में बागला इंटर कॉलेज में माध्यमिक विद्यालयों की जनपद स्तरीय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ बागला इंटर कॉलेज के उपप्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आए बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी आगामी 31 जुलाई को अलीगढ़ में आयोजित होने वाली मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में हाथरस जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।

प्रतियोगिता में रेफरी की जिम्मेदारी गौरव पचौरी ने निभाई, जबकि प्रतियोगिता का सफल संचालन बागला इंटर कॉलेज के क्रीड़ा प्रभारी डॉ. मनोज शर्मा एवं उप क्रीड़ा सचिव जितेंद्र सिंह ने किया। विभिन्न विद्यालयों से खिलाड़ियों के साथ आए शारीरिक शिक्षा शिक्षक-शिक्षिकाओं में साधना यादव, साधना विश्वकर्मा, संजय सेंगर, अजय कुमार, आशीष दुबे, नितिन कुमार शर्मा, राज किशोर एवं हरीश सागर की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। वहीं प्रतियोगिता को सफल बनाने में बागला इंटर कॉलेज के गौरव कुमार, सतेंद्र कुमार, निखिल कुमार, प्रिंस कुमार सहित सभी अध्यापकों एवं कर्मचारियों का सहयोग सराहनीय रहा।

प्रतियोगिता के परिणामों में 19 वर्षीय बालक वर्ग में माधव गोयल (बागला इंटर कॉलेज) प्रथम, अनिरुद्ध कूलवाल (बागला इंटर कॉलेज) द्वितीय तथा प्रगुण नारायण दुबे (के.एल. जैन इंटर कॉलेज) तृतीय रहे। 19 वर्षीय बालिका वर्ग में परी और आरुषि (रामचंद्र कन्या इंटर कॉलेज) क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय रहीं, जबकि दिव्या एवं डॉली शर्मा (सरस्वती विद्या मंदिर, लेबर कॉलोनी) संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। 17 वर्षीय बालक वर्ग में आराध्य (सरस्वती विद्या मंदिर) प्रथम, अभी वर्मा (बागला इंटर कॉलेज) द्वितीय तथा देवांग (सरस्वती विद्या मंदिर) तृतीय रहे। 17 वर्षीय बालिका वर्ग में अनामिका, दीप्ति एवं दिव्या (रामचंद्र कन्या इंटर कॉलेज) क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहीं, जबकि प्रिया (सरस्वती विद्या मंदिर) संयुक्त तृतीय रहीं। 14 वर्षीय बालक वर्ग में तन्मय, हृदयांश एवं पुनीत उपाध्याय (सरस्वती विद्या मंदिर) ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 14 वर्षीय बालिका वर्ग में सभ्यता शर्मा (सरस्वती विद्या मंदिर) प्रथम, अनम (रामचंद्र कन्या इंटर कॉलेज) द्वितीय तथा हिमानी (रामचंद्र कन्या इंटर कॉलेज) एवं राधिका (सरस्वती विद्या मंदिर) संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता के समापन पर सभी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए मंडल स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page