
हाथरस 22 जुलाई । उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को संघ कार्यालय शिक्षक भवन, रमनपुर में जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के आगामी चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई तथा सदस्यता अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विशेष बल दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि इस वर्ष संगठन का चुनाव प्रस्तावित है। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती उसकी सक्रिय सदस्यता और शिक्षकों की एकजुटता पर निर्भर करती है। इस दौरान जिले के सभी ब्लॉक कोषाध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से सदस्यता अभियान शुरू करने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्पष्ट किया गया कि सदस्यता शुल्क केवल अधिकृत रसीद बुक के माध्यम से ही लिया जाए तथा उसका पूरा लेखा-जोखा निर्धारित समय पर केंद्रीय कोषाध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत किया जाए, जिससे वित्तीय पारदर्शिता बनी रहे।
जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि “संगठन की वास्तविक शक्ति उसकी सदस्यता और शिक्षकों की एकजुटता में निहित है। आगामी चुनाव के दृष्टिगत सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ सदस्यता अभियान को सफल बनाएं।” बैठक के अंत में उन्होंने जिले के सभी प्राथमिक शिक्षकों से संगठन की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करने और शिक्षक हितों की रक्षा के लिए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। बैठक में महामंत्री वीरेंद्र पाल सिंह, जिला कोषाध्यक्ष यतेंद्र पाठक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेंद्र कुमार शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष शशि कुलश्रेष्ठ, संतोष शर्मा, नगर क्षेत्र अध्यक्ष अमित पचौरी, सिकंदराराऊ अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार चौहान, नरेश मीणा, कुलदीप चौधरी, कृष्ण कांत कौशिक, राधे श्याम, सचिन शर्मा, मंत्री लाल बहादुर, विनय प्रताप सिंह, नीरज नरेश श्रोती, कोषाध्यक्ष भगवानदास यादव, गौरव पचौरी, अमित शर्मा, जितेंद्र कौशल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।






