Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 21 जुलाई। आगरा अलीगढ़ राजमार्ग पर सोमवार रात नीलगाय से बाइक टकराने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी पत्नी इस हादसे में बाल-बाल बच गईं। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। यह घटना जारऊ लिंक मार्ग पर हुई। मथुरा जनपद के महावन निवासी रंजीत कुमार पुत्र भजनलाल अपनी पत्नी के साथ बाइक से शिकोहाबाद से महावन जा रहे थे। बताया गया है कि खेतों से अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई। बाइक की तेज रफ्तार के कारण रंजीत कुमार नियंत्रण खो बैठे और नीलगाय से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। हादसे में रंजीत कुमार के सिर में गंभीर चोटें आईं, जबकि उनकी पत्नी को कोई चोट नहीं आई। दुर्घटना के समय रंजीत कुमार का छोटा भाई दूसरी बाइक से उनके पीछे आ रहा था। उसने तुरंत मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों की मदद से घायल रंजीत को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। सिर में गंभीर चोट होने के कारण उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page