सिकन्दराराऊ 21 जुलाई। सिकंदराराऊ कस्बे में पुरानी तहसील रोड स्थित आर्य कन्या इंटर कॉलेज के पास आज दोपहर दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। अचानक हुई पत्थरबाजी से राहगीरों और दुकानदारों में दहशत फैल गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर करीब एक बजे किसी बात को लेकर सूर्यांश सिंह और सनी गोस्वामी के बीच कहासुनी हो रही थी। आरोप है कि विवाद के दौरान सूर्यांश के साथ 7-8 अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। इसके बाद मामला पथराव तक पहुंच गया। दूसरे पक्ष के सनी गोस्वामी ने आरोप लगाया है कि सूर्यांश और उसके साथियों ने उसके पिता पुरुषोत्तम के साथ मारपीट की तथा उनके घर में घुसकर महिलाओं के साथ भी मारपीट की। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सिकंदराराऊ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को आता देख एक पक्ष मौके से फरार हो गया। दूसरे पक्ष ने कोतवाली में तहरीर देकर लूट सहित अन्य आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और तहरीर के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
ऑक्सीजन प्लांट के उद्घाटन में सीएमओ ने
July 22, 2026
संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग की मौत, विषाक्त
July 22, 2026
चलती पीआरवी 112 का पहिया निकला, हाईवे
July 22, 2026
चाय बनाते समय गैस पाइप में लीकेज
July 22, 2026
दिल्ली जाते समय कांग्रेस जिलाध्यक्ष को पुलिस
July 22, 2026
सासनी में भाजपा प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा
July 21, 2026
हसायन : बाइक में हवा भरवाने गए
July 21, 2026
Weather
Hathras
5:16 am,
Jul 22, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap








