Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 21 जुलाई। सिकन्दराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव चमरपुरा में शादी समारोह के दौरान बिजली का तार जोड़ते समय करंट लगने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद समारोह की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार पुरदिलनगर निवासी प्रिंस, जो शादी एवं अन्य कार्यक्रमों में डीजे और लाइट लगाने का कार्य करता था, सोमवार को अपनी बुआ के नाती के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गांव चमरपुरा आया था। देर रात अचानक बिजली खराब हो जाने पर वह बिजली का तार जोड़ रहा था। इसी दौरान अचानक करंट आने से वह उसकी चपेट में आ गया और बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सिकंदराराऊ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया। युवक की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page