सादाबाद 20 जुलाई। भाजपा मंडल द्वारा आगामी 22 जुलाई को आयोजित होने वाले विशाल ‘बूथ सम्मेलन’ की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक चेयरमैन हेमलता अग्रवाल के कार्यालय पर संपन्न हुई, जिसमें संगठन की मजबूती और कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से मंथन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित जिला उपाध्यक्ष सुनील गौतम, भाजपा मंडल महामंत्री व मनोनीत सभासद चरन सिंह सागर ने बताया कि संगठन की असली शक्ति बूथ स्तर पर ही निहित होती है। उन्होंने कहा कि “संगठन सर्वोपरि — बूथ सशक्त, भाजपा सशक्त” के मूल मंत्र के साथ हर बूथ, हर कार्यकर्ता और हर मतदाता तक पहुंचना ही पार्टी का मुख्य लक्ष्य है। बैठक के दौरान उपस्थित मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बूथ सम्मेलन को सफल, प्रभावी और ऐतिहासिक बनाने के लिए रणनीति तैयार की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि संगठन की शक्ति बूथ से ही प्रारंभ होती है, इसलिए प्रत्येक बूथ को सशक्त बनाकर भारतीय जनता पार्टी के संगठन को और अधिक मजबूत करना सभी का दायित्व है। बैठक में कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख भाजपा पदाधिकारी, सम्मानित मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में आगामी 22 जुलाई के सम्मेलन को पूरी ऊर्जा के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया। इसमें मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सुनील गौतम, मंडल अध्यक्ष अंकुश गौड़, मंडल महामंत्री चरन सिंह सागर, चेयरमैन प्रतिनिधि राधा रमन अग्रवाल, प्रदेश परिषद सदस्य हेमंत गौतम, हर स्वरूप वर्मा, अनिल पाराशर उर्फ डब्बू, बबलू गौतम, यतेंद्र शर्मा, पवन अग्रवाल, हाफिज शब्बीर अहमद, गिरीश शर्मा, जितेंद्र गौतम, अगन लाल वाल्मीकि, अंकित सागर आदि लोग मौजूद रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
घर में घुसकर महिला और बुजुर्ग ससुर से मारपीट का आरोप, एसपी से शिकायत
September 4, 2026
Related Posts
Recent Posts
अधिवक्ता को फोन पर सीओ बनकर धमकाने
September 4, 2026
मुरसान : नमस्ते करने को लेकर हुआ
September 4, 2026
घर में घुसकर महिला और बुजुर्ग ससुर
September 4, 2026
गाली-गलौज का विरोध करने पर मां-बेटे से
September 4, 2026
कूड़ा उठाने के दौरान ट्रैक्टर चालक पर
September 4, 2026
नौकरी के बहाने दुष्कर्म, गर्भपात और 50
September 4, 2026
दहेज में कार और नकदी की मांग,
September 4, 2026
Weather
Hathras
4:14 am,
Sep 5, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap








