सादाबाद 20 जुलाई। उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह आज मथुरा रोड स्थित विधायक गुड्डू चौधरी के कार्यालय पहुंचे। यहां विधायक ने उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके बाद दोनों जनप्रतिनिधियों के बीच क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और पर्यटन विकास को लेकर विस्तृत मंथन हुआ। बैठक में विधायक गुड्डू चौधरी ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्राचीन एवं आस्था के प्रमुख केंद्रों के संरक्षण, कायाकल्प और सौंदर्याकरण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के ऐतिहासिक मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर उन्हें प्रदेश के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित किया जा सकता है। इसके लिए आवश्यक प्रस्ताव पर्यटन मंत्री के समक्ष प्रस्तुत किए गए। चर्चा के दौरान क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ावा देने, श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित करने, सड़क, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, पार्किंग और अन्य आधारभूत ढांचे को मजबूत करने सहित पूर्व में शासन को भेजे गए विभिन्न विकास प्रस्तावों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। पर्यटन मंत्री ने प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। विधायक कार्यालय में हुई इस बैठक को क्षेत्र के धार्मिक और सांस्कृतिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का मानना है कि यदि प्रस्तावों को स्वीकृति मिलती है तो सादाबाद की धार्मिक धरोहरों को नई पहचान मिलने के साथ-साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय रोजगार, व्यापार और अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। विधायक सादाबाद ने जानकारी देते हुए बताया कि सादाबाद की धरती धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक महत्व से समृद्ध है। हमारा प्रयास है कि यहां के प्राचीन मंदिरों और धार्मिक स्थलों का संरक्षण करते हुए उन्हें प्रदेश के प्रमुख धार्मिक पर्यटन केंद्रों के रूप में विकसित किया जाए। माननीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री से मुझे पूर्ण विश्वास है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार इन प्रस्तावों को प्राथमिकता देगी। इससे न केवल हमारी सांस्कृतिक धरोहर सुरक्षित होगी, बल्कि पर्यटन को बढ़ावा मिलने से युवाओं को रोजगार, व्यापारियों को नए अवसर और क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
पुलिस कांस्टेबल की मौत में नया मोड़,
July 20, 2026
सोमवार (20/07/2026) दर्शन माता तारागढ़ वाली देवी,
July 20, 2026
सोमवार (20/07/2026) दर्शन माँ बौहरे वाली देवी,
July 20, 2026
खेत में पानी को लेकर विवाद, किसान
July 20, 2026
इलाज के लिए बाहर गए परिवार के
July 20, 2026
इलाज के दौरान 5 वर्षीय बच्चे की
July 20, 2026
Weather
Hathras
6:41 pm,
Jul 21, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap








