सिकन्दराराऊ (हसायन) 20 जुलाई। थाना कोतवाली क्षेत्र के पुरदिलनगर मार्ग स्थित एक गांव में स्थापित एक शिक्षा के मंदिर में गुरु-शिष्या के रिश्ते को तार-तार कर एक रूह कपां देने वाली एक घटना सामने आई है।एकशिक्षण संस्थान में अध्यनरत एक नौ वर्षीय मासूम नाबालिंग छात्रा ने अपने ही शिक्षक और दो अन्य युवकों पर यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया है।घटना घटित हो जाने के बाद लाचार पीड़िता के तीस जून से लेकर कोतवाली थाना पहुँचकर आरोपियों के खिलाफ काफी रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के लिए सिस्टम की नाकामी की वजह से जदृदोजहद करती रही।उक्त प्रकरण को दबाए रखने के उदेश्य से कुछ स्थानीय महकमे के कर्मचारियों व क्षेत्रीय लोगों के द्वारा रजामंदी कर फैसला करने के लिए कई बार दबाब भी बनवाया गया।उक्त छेडछाड के गंभीर प्रकरण को लेकर दोषी नामजद शिक्षक व उसके सहयोगी साथी कोतवाली में भी कई दिन तक हिरासत में रखे गए।उक्त प्रकरण को लेकर एक उपनिरीक्षक स्तर के द्वारा जलेसर मार्ग स्थित जरेरा चौकी के एक गांव के कुछ लोग नामजद शिक्षक के साथ बाहरी इलाके में फैसला रजामंदी करने के लिए पहल भी की जाती रही है।तो पीडिता के परिजनों ने दो दिन पहले भी इसी प्रकरण में पीडिता को लेकर शिकायत दर्ज कराए जाने के लिए कोतवाली पहुंची थी।तब भी पीडिता की रिपोर्ट दर्ज नही की गई।पीडित छात्रा अपने साथ हुई घटना के बाद उन्नीस दिनों तक गांव से लेकर हर रोज आएदिन कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के लिए चक्कर लगाकर परेशानी होती रही।घटना के उन्नीस दिन व्यतीत हो जाने के बाद पुलिस ने पीडिता छात्रा के पिता के द्वारा घर से बाहर होने पर भी पुलिस से इस घटना के संबंध में शिकायत दी थी।मगर पुलिस ने पीडिता की शिकायत सुनने के बजाए पीडिता को इधर से उधर टहलाती रही।पिता के बाहर से बापिस घर आ जाने के बाद पिता जब अपनी बेटी को लेकर कोतवाली पहुंचे तब कहीं जाकर लिखित तहरीर के आधार पर शिकायत दर्ज कराई है।शिकायत के मुताबिक सिकंदराराऊ थाना कोतवाली क्षेत्र के एक ग्राम कचौरा की नौ वर्षीय एक बेटी आरोपी शिक्षक के घर पर रहकर पढ़ाई कर रही थी।इसी का फायदा उठाकर सुरेंद्र मास्टर जी,ईसू और अभिषेक पिछले काफी दिनों से मासूम बच्ची छात्रा के साथ गलत हरकतें और छेड़छाड़ कर रहे थे। बीती तीस जून को डरी सहमी छात्रा ने हिम्मत जुटाकर अपने पिता को फोन किया और रोते हुए स्कूल वालों की इस घिनौनी करतूत की जानकारी दी।मासूम छात्रा ने बताया कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसे धमकी दी थी कि अगर उसने घर पर किसी को कुछ भी बताया,तो वे उसे जान से मार देंगे। घटना के समय पिता घर से बाहर थे।वापस लौटते ही वह अपनी मासूम बेटी को लेकर हसायन थाने पहुँचे और ग्राम निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र रामेश्वर समेत ईसू और अभिषेक के खिलाफ तहरीर दी।पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और अन्य संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार चिकारा के सीयूजी नंबर पर सम्पर्क करने का प्रयास किया तो उन्होने सीयूजी नंबर पर जा रही फोन कॉल को रिसीव ही नही किया।पर्सनल नंबर पर कई बार फोन कॉल करने के बाद भी मोबाइल सिम को स्विच आफ यानि बंद बता रहा था।