Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 20 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री यतेन्द्र शर्मा के प्रथम बार सिकंदराराऊ आगमन पर सिटी पैलेस में भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सिकंदराराऊ विधायक बीरेंद्र सिंह राणा ने पहुंचकर यतेन्द्र शर्मा का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर विधायक बीरेंद्र सिंह राणा ने यतेन्द्र शर्मा को प्रदेश मंत्री का दायित्व मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल, सक्रिय और जनसेवा के प्रति समर्पित कार्यकाल की कामना की। अपने संबोधन में विधायक राणा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने समर्पित, कर्मठ और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व देकर उनके योगदान का सम्मान करती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यतेन्द्र शर्मा अपने संगठनात्मक अनुभव, कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद और जनसेवा के प्रति समर्पण के बल पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रहित, सुशासन और अंत्योदय के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है तथा संगठन का प्रत्येक दायित्व पार्टी की विचारधारा और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भी यतेन्द्र शर्मा का फूल-मालाओं से स्वागत किया। समारोह में शरद माहेश्वरी, रुपेश उपाध्याय, मुकुल गुप्ता, पंकज गुप्ता, मीरा माहेश्वरी, योगेश परमार, नितिन पुंढीर, सूरज वार्ष्णेय, गिरीश मोहन वार्ष्णेय, दाऊदयाल वार्ष्णेय, प्रवीण वार्ष्णेय, मोनू माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page