Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 20 जुलाई। थाना कोतवाली सदर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक शातिर आरोपी को 673 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने सूचना के आधार पर आरपीएम बंबा से कछपुरा बंबा की ओर जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 673 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामवीर सिंह पुत्र स्वर्गीय करन सिंह निवासी खोडा हजारी, थाना कोतवाली नगर, जनपद हाथरस के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मु.अ.सं. 315/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है और पूर्व में भी कई बार जेल जा चुका है। उसके विरुद्ध थाना कोतवाली नगर में डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी पर जुआ अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट तथा अन्य आपराधिक धाराओं में कुल 20 से अधिक मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में नशा तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page