हाथरस 20 जुलाई। नयागंज स्थित श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर परिसर में आज धर्मार्थ चिकित्सालय का शुभारंभ सीओ सिटी हिमांशु माथुर ने फीता काटकर एवं मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जैन समाज के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीओ सिटी हिमांशु माथुर ने कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में जैन समाज का योगदान सदैव सराहनीय रहा है। उन्होंने कहा कि धर्मार्थ चिकित्सालय की शुरुआत से आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले गरीब, जरूरतमंद एवं असहाय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जो एक अत्यंत सराहनीय पहल है। उद्घाटन के दौरान सीओ सिटी हिमांशु माथुर ने चिकित्सालय में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन किया तथा डॉक्टर सागर शर्मा से अपना स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया। जांच में उनका रक्तचाप (बीपी) सामान्य पाया गया। इससे पूर्व नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष संदीप जैन ज्वैलर्स, प्रबंधक अनिल जैन (गुड्डू), श्री जैन नवयुवक समिति के अध्यक्ष उमाशंकर जैन सहित समाज के पदाधिकारियों ने सीओ सिटी का फूलमाला एवं दुपट्टा पहनाकर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में अमित जैन, पंकज जैन, संजीव जैन, भूरा केमिस्ट, मनोज वार्ष्णेय, अभिषेक जैन, श्वेतांक जैन, डॉ. विष्णु अग्रवाल, पुलकित जैन, एच.ओ.पी. शर्मा, मुकेश वार्ष्णेय, सुमित वार्ष्णेय, संतोष जैन, नेहा जैन लवी, नंदिनी जैन सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं समाज के सदस्य उपस्थित रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
दहेज में बुलेट और नकदी की मांग,
September 5, 2026
बारिश के बाद बीमारियों का बढ़ा खतरा,
September 5, 2026
अतिरिक्त दहेज में कार की मांग बनी
September 5, 2026
प्लॉट-क्रेटा नहीं मिली तो विवाहिता पर टूटा
September 5, 2026
गाली-गलौज का विरोध करना पड़ा भारी, अधिवक्ता
September 5, 2026
सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल में सम्मान
September 5, 2026
श्री गोविंद भगवान मंदिर में धूमधाम से
September 5, 2026
Weather
Hathras
10:10 pm,
Sep 5, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap









