Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 20 जुलाई। जिले के आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोतवाली सासनी क्षेत्र में आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर पराग डेयरी के निकट यह दुर्घटना हुई। बाइक सवार अरशद पुत्र निसार, अकरम पुत्र फखरुद्दीन और शाहिद पुत्र इरशाद, निवासी गांव सोखना, थाना हाथरस जंक्शन, सासनी से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही स्थानीय लोगों और राहगीरों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया, जबकि एक घायल का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल मैक्स वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के संबंध में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Next News :-सदर विधायक ने दिया पीड़ित परिवार को दी आर्थिक सहायता, डीएम व एसपी बोले शासन पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ है खड़ा

Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page