Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 20 जुलाई। दिनदहाड़े हुई फायरिंग में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अचानक चली गोलियों से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के मथुरा-बरेली हाईवे स्थित गांव मिरगामई कट के पास दो पक्षों के बीच विवाद के बाद फायरिंग हो गई। इस दौरान विशाल पुत्र राजेश, निवासी अखाईपुर, थाना हाथरस जंक्शन, के चेहरे पर गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। घायल विशाल के साथ मौजूद एक युवक ने बताया कि रविवार को एक पेट्रोल पंप पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। उसी मामले का फैसला करने के लिए सोमवार को विशाल अपने कुछ साथियों के साथ मिरगामई कट के पास पहुंचा था। आरोप है कि तभी दूसरे पक्ष के नगला आलिया निवासी विष्णु, रोहन और यशु वहां पहुंचे और अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान विशाल के चेहरे पर गोली लग गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर थाना हाथरस जंक्शन पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। साथ ही आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार ने बताया कि फायरिंग की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। एक युवक घायल हुआ है, जिसका उपचार कराया जा रहा है। घायल द्वारा कुछ लोगों के नाम बताए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Next News :-सदर विधायक ने दिया पीड़ित परिवार को दी आर्थिक सहायता, डीएम व एसपी बोले शासन पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ है खड़ा

Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page