Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 18 जुलाई। सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव इकवालपुर में पुरानी रंजिश को लेकर तीन युवकों द्वारा दो भाइयों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने ईंटों से हमला कर दोनों के सिर फोड़ दिए और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव इकवालपुर निवासी गौरव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही शिवम, अवनीश और सोनू ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर तीनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। गौरव के अनुसार शोर सुनकर उसे बचाने उसका चचेरा भाई सुधीर मौके पर पहुंचा, लेकिन आरोपितों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने दोनों पर ईंटों से हमला किया, जिससे गौरव और सुधीर के सिर में गंभीर चोटें आईं। पीड़ित का आरोप है कि जाते समय आरोपितों ने धमकी दी कि यदि पुलिस में शिकायत की तो जान से मार देंगे। घटना के बाद दोनों घायल उपचार के लिए पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page