Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 18 जुलाई। श्री रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘भूजल जागरूकता अभियान’ के अंतर्गत ‘भूजल सप्ताह’ के अवसर पर जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो मंजु वर्मा के निर्देशन में तथा नोडल अधिकारियों डॉ. ललितेश तिवारी, डॉ. रंजना प्रकाश एवं डॉ. शशि के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। जन-जागरूकता रैली का नेतृत्व कु. नेहा यादव एवं डॉ. अंजू चौधरी ने किया। रैली का उद्देश्य आमजन को भूजल संरक्षण, जल के विवेकपूर्ण उपयोग तथा वर्षा जल संचयन के महत्व के प्रति जागरूक करना था। रैली में महाविद्यालय की छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए जल संरक्षण से जुड़े प्रेरणादायक नारों के माध्यम से लोगों को जल बचाने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संदेश दिया। छात्राओं ने लोगों से अपील की कि वे जल का सदुपयोग करें और वर्षा जल संचयन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके। इस अवसर पर डॉ. बरखा भारद्वाज, डॉ. अनामिका सिंह, कु. नाहिद बी, डॉ. वर्षिका गुप्ता सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की जानकारी प्रतिवेदन समिति प्रभारी कु. नेहा यादव एवं डॉ. प्रियंका सरोज द्वारा उपलब्ध कराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page