हाथरस (मुरसान) 17 जुलाई। थाना मुरसान क्षेत्र के गांव खोंदुआ में 70 वर्षीय वृद्ध महिला ने अपने बेटे, बहू और पोती पर मारपीट, मानसिक उत्पीड़न, संपत्ति अपने नाम कराने का दबाव बनाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए कार्रवाई की मांग की है। गांव खोंदुआ निवासी वीरवती का आरोप है कि उनका एक पुत्र, जो नशे का आदी है, अपनी पत्नी के साथ मिलकर लगातार उन पर संपत्ति अपने नाम कराने का दबाव बना रहा है। जब उन्होंने ऐसा करने से इनकार किया तो उनके साथ गाली-गलौज, अभद्र व्यवहार और मारपीट की गई। पीड़िता का कहना है कि उन्हें लगातार मानसिक रूप से भी प्रताड़ित किया जा रहा है। वीरवती ने बताया कि 15 जुलाई को बेटे, बहू और पोती ने जानबूझकर उनके उपयोग में आने वाले वॉशरूम को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे उनकी संपत्ति को नुकसान पहुंचा। आरोप है कि विरोध करने पर तीनों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। साथ ही पुत्रवधू ने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
एक अगस्त से साथी पोर्टल के जरिए
July 17, 2026
चुनरी को लेकर सास-बहू में कहासुनी, पत्नी
July 17, 2026
ट्रेन की चपेट में आए युवक की
July 17, 2026
शराब ठेके के पास युवक पर धारदार
July 17, 2026
देर रात घर में घुसे बदमाशों ने
July 17, 2026
खाद की कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं होगी, डीएम
July 17, 2026
मुरसान : संपत्ति नाम कराने का दबाव,
July 17, 2026
Weather
Hathras
10:08 pm,
Jul 17, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap







