Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 15 जुलाई। क्षेत्र के गांव नगला टोंटा में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। हरेन्द्र सिंह पुत्र चंदन सिंह निवासी नगला टोंटा मुरसान ने बताया कि उनके भाई कृपाल सिंह ने उनकी कब्जे वाली जमीन बतासो देवी निवासी गिलोंदपुर को चुपके से बेच दी थी, जिसके बाद 13 जुलाई की शाम करीब 6 बजे वह अपने खेत की बुवाई कर रहे थे। तभी अचानक प्रेमवीर उर्फ लल्लू, मलिखान, लाखनू और कुलदीप निवासी गांव गिलोंदपुर लाठी व सरियों के साथ वहां आ गए। आरोपियों ने हरेन्द्र सिंह के साथ मारपीट की और उनके ट्रैक्टर में तोड़फोड़ भी की है। इसके बाद वे उन्हें जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। इस घटना के दौरान हरेन्द्र सिंह का मोबाइल फोन भी कहीं गिर गया, जो अभी तक नहीं मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page