Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 15 जुलाई। जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल वत्स की उपस्थिति एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में बिहार राज्य के भोजपुर जनपद से प्राप्त ईवीएम की कंट्रोल यूनिटों को बुधवार को पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस स्थित गोदाम में सुरक्षित रूप से संरक्षित कराया गया। इस दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी प्रक्रियाओं एवं सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया गया। पूरी कार्यवाही राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई गई। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रशासनिक कार्य प्रमुख सुनील वर्मा एडवोकेट, समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अजय सिकरवार, कांग्रेस के जिला महासचिव कृष्ण एडवोकेट, अपना दल के जिला अध्यक्ष रवि सारस्वत, बहुजन समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष देवेश चौधरी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत तिवारी, प्रभारी अधिकारी निर्वाचन श्रीमती लवगीत कौर सहित संबंधित अधिकारी एवं विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कंट्रोल यूनिटों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुरक्षित वेयरहाउस में संरक्षित किया गया है, जिससे उनकी सुरक्षा एवं पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page