Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 14 जुलाई। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने आज पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी शिकायतें एवं समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी मामलों में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए। जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों को उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाते हुए कहा कि पुलिस आमजन की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page