Hamara Hathras

Latest News

 

हाथरस 14 जुलाई। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर आज को पी.बी.ए.एस. इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेला युवाओं के लिए उम्मीदों की नई किरण बनकर सामने आया, जहां रोजगार प्राप्त कर चयनित अभ्यर्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। रोजगार मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक श्रीमती अंजुला सिंह माहौर ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, जिला उपाध्यक्ष बृजेश चौहान, जिला विकास अधिकारी पी.एन. यादव, पी.बी.ए.एस. इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रजेश कुमार शुक्ला, जिला समन्वयक रोहिताश सिंह, जिला कौशल प्रबंधक निर्मल किशोर मिश्र, जिला कार्यक्रम प्रबंधक यीशेंद्र सिंह तथा कपिल कुमार (ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर, डीडीयू-जीकेवाई) सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। रोजगार मेले में 7 प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया, जबकि 417 अभ्यर्थियों ने रोजगार के लिए अपना पंजीकरण कराया। विभिन्न कंपनियों द्वारा आयोजित चयन प्रक्रिया के बाद 103 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि एवं जनप्रतिनिधियों ने चयनित 10 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए तथा उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही रोजगार की तलाश में आए युवाओं को निजी क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के अवसरों और कौशल विकास के महत्व के बारे में मार्गदर्शन भी दिया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला विकास अधिकारी पी.एन. यादव ने सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। वक्ताओं ने युवाओं से कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने का आह्वान करते हुए कहा कि ऐसे रोजगार मेले युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा भी तय करते हैं। रोजगार मेले का सफल संचालन उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, हाथरस की टीम द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page