हाथरस 14 जुलाई। श्री दाऊजी महाराज किला स्थित श्री वेद भगवान सनातन धर्म सभा के शिविर में आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष अमावस्या के अवसर पर आज विश्व शांति, आपसी सौहार्द, देश में भाईचारा एवं मानव कल्याण की कामना के साथ भव्य विष्णु यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान के साथ चारों वेदों के कलशों की स्थापना एवं भगवान गणेश के पूजन-अर्चन से हुआ। इसके पश्चात श्री वेद भगवान के पवित्र पट-चित्रों, चारों वेदों के कलशों तथा गणेश प्रतिमा को पुष्पमालाओं से सुसज्जित किया गया। समारोह में उपस्थित सभी आमंत्रित श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। यज्ञ का आयोजन आचार्य रूपराम शर्मा, आचार्य बागीष दत्त गौड़ तथा श्री वेद भगवान सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र स्वरूप शर्मा के सानिध्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर वासुदेव माहौर (एडवोकेट एवं क्षेत्रीय मंत्री), पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डॉली माहौर, वरिष्ठ कवि श्याम बाबू चिंतन एवं जयशंकर पाराशर सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। यज्ञ के दौरान विष्णु यज्ञ के साथ-साथ भगवान लक्ष्मी-नारायण का विशेष हवन भी किया गया। इसमें विष्णु यज्ञ की 1101 आहुतियां, लक्ष्मी-नारायण हवन की 501 आहुतियां तथा गायत्री मंत्र की 101 आहुतियां अर्पित की गईं। पूर्णाहुति के साथ यज्ञ का समापन हुआ। कार्यक्रम की व्यवस्थाएं जयशंकर पाराशर, बबलू पंडित एवं देव स्वरूप शर्मा द्वारा सुव्यवस्थित रूप से संभाली गईं, जिसके लिए सभी ने उनका आभार व्यक्त किया। यज्ञ के समापन पर श्रद्धालुओं ने “धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो”, “प्राणियों में सद्भावना हो, विश्व का कल्याण हो”, “बलदेव बलदाऊ जी महाराज की जय”, “रेवती मैया की जय” तथा “हर-हर महादेव” के जयघोष लगाए, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। इसके पश्चात सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। सभा की ओर से जानकारी दी गई कि श्री वेद भगवान शिविर में प्रतिदिन प्रातः 8 से 9 बजे तक नियमित हवन होता है, जबकि प्रत्येक अमावस्या एवं पूर्णिमा पर विशेष यज्ञ आयोजित किए जाते हैं। सभा ने सभी श्रद्धालुओं से इन धार्मिक आयोजनों में सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
उठावनी : श्री गिरीश कुमार जी सिंघल (मंगलम ऑटोज)
August 29, 2026
Related Posts
Recent Posts
रविवार (30/08/26) दर्शन श्री छोटेलाल भैरव जी
August 30, 2026
रविवार (30/08/26) दर्शन श्री भैरवनाथ जी महाराज,
August 30, 2026
उठावनी : श्री गिरीश कुमार जी सिंघल
August 29, 2026
उठावनी : श्रीमती मधुबाला अग्रवाल जी पत्नी
August 29, 2026
शनिवार दर्शन (29 /08/26) श्री दक्षिणमुखी हनुमान
August 29, 2026
मुरसान : ट्रैक्टर पलटने से किसान की
August 29, 2026
मुरसान : किशोरी ने लगाया युवक पर
August 29, 2026
Weather
Hathras
6:21 pm,
Aug 30, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap













