Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 14 जुलाई। जीएसटी (राज्य कर) विभाग के आयुक्त आर.के. सिंह की पदोन्नति संयुक्त आयुक्त पद पर होने के उपलक्ष्य में सर्राफा कमेटी द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। सर्राफा कमेटी के अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित सम्मान समारोह में आर.के. सिंह को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनकी कार्यशैली, ईमानदारी और प्रशासनिक दक्षता की सराहना करते हुए पदोन्नति को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं का सम्मान बताया। सम्मान समारोह के दौरान शैलेंद्र वार्ष्णेय, सौरभ अग्रवाल, रविन्द्र वार्ष्णेय (लहरा वाले), दीपेश अग्रवाल, अतुल गर्ग एवं अमन अग्रवाल सहित सर्राफा कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों द्वारा आर.के. सिंह के सफल कार्यकाल और उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page